फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Governor Koshyari joined Didi's Pipalpani

दिवंगत दीदी के पीपलपानी में शामिल हुए राज्यपाल कोश्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Governor Koshyari joined Didi's Pipalpani
धारचूला में स्व.पार्वती दीदी को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी धारचूला पहुंचे और अपनी दिवंगत बहन पार्वती देवी के पीपलपानी संस्कार में
विज्ञापन

शामिल हुए। एक घंटे तक यहां रुकने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।
राज्यपाल कोश्यारी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:40 सेना के हैलीपेड में पहुंचे। दिल्ली में कोहरे के चलते राज्यपाल एक घंटे की देरी से पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पतियाल बरात घर में आयोजित शोक सभा में शिरकत की। उन्होंने दिवंगत दीदी पार्वती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रणाम किया। उन्होंने अपने परिचितों से कहा कि दीदी के जीवित होने पर अक्सर धारचूला आना होता था। अब उनके नहीं रहने पर यहां आना-जाना
कम हो जाएगा। शोक सभा के बाद राज्यपाल लोगों के साथ सामूहिक भोज में शामिल हुए। दोपहर 2.40 बजे वह देहरादून को रवाना हो गए। शोक सभा में राज्यपाल के भाई नंदन सिंह कोश्यारी, जगत सिंह कोश्यारी, खुशाल साही, प्रेमा कोश्यारी, गोविंदी कोश्यारी, दलीप चुफाल, जगत चुफाल, उम्मेद चुफाल, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, सीओ विमल कुमार आचार्य और सेना के अधिकारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले राज्यपाल
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में केएमवीएन के सभागार में उन्होंने नव निर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री गिरीश जोशी, उपाध्यक्ष राकेश देवलाल, गोपू महर, खुशाल पिपलिया, नीरज महर, पालिकाध्यक्षा राजेश्वरी देवी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, लीला बनग्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed