फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Governor Deepa get teacher award

शिक्षिका दीपा को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार

Sun, 28 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Governor Deepa get teacher award
राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित दीपा खाती - फोटो : अमर उजाला

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली में गणित की शिक्षिका दीपा खाती का चयन इस बार राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। पांच सितंबर को देहरादून में राज्यपाल डा. केके पॉल उनको यह सम्मान देंगे।

विज्ञापन


दीपा की प्रथम नियुक्ति 2007 में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थल में एलटी ग्रेड में गणित शिक्षिका के रूप में हुई। 2010 से वह ऐंचोली जीजीआईसी में पढ़ा रही हैं। दीपा ने छात्राओं को गणित पढ़ाने के लिए हमेशा नई विधियों का प्रयोग किया। यही वजह है कि उनका बोर्ड परीक्षाफल हमेशा सौ फीसदी रहता है। दीपा हर साल चार गरीब प्रतिभावान बच्चों को गोद लेती हैं। उनको पुस्तकें, लेखन सामग्री, ड्रेस जैसी सामग्री उपलब्ध कराती हैं। पिछले छह वर्षों में वह गरीब प्रतिभावान 24 बालिकाओं की मदद कर चुकी हैं। दीपा का कहना है कि विद्यार्थियों के साथ मित्रवत व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन


बच्चों के मनोविज्ञान को समझ लिया जाए तो पढ़ाने में आसानी होती है। दीपा के पति पवन सिंह खाती भी शिक्षक हैं। यहां जगदंबा कालोनी में रहने वाली दीपा को वर्ष 2015 में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने श्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार दिया गया। उसी साल ऐंचोली जीजीआईसी को शैलेश मटियानी उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाजा गया था। राज्यपाल पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed