फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government to displace 365 villages soon: Pradeep Tamta

आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य के 365 गांवों को शीघ्र विस्थापित करे सरकार - प्रदीप टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government to displace 365 villages soon: Pradeep Tamta
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पत्रकार वर्ता की। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि सीएम को शीघ्र आपदा प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लेना चाहिए। आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के 365 गांवों को शीघ्र विस्थापित करना चाहिए। साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन के अधीन हेलीकॉप्टर तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

टांगा से लौटने के बाद पिथौरागढ़ में पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि आपदा से मुनस्यारी के टांगा, गैला और धारचूला में भारी नुकसान हुआ है। इतनी बड़ी आपदा आने के बाद भी प्रदेश के मुखिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण को नहीं पहुंचे जो निंदनीय है। आपदा के बाद अब तक प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए कोई घोषणा नहीं की है। शीघ्र आपदा प्रभावितों को राहत देने और खतरे की जद में आ चुके टांगा गांव के 66 परिवारों को सुरक्षित स्थानों में विस्थापित करने उनके लिए एक-एक घर बनाकर उन्हें आजीविका चलाने के लिए कृषि के लिए भूमि देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बस्तड़ी आपदा प्रभावितों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के वायदे को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रभावित परिवारों को नौकरी देने का वायदा किया था। इस कार्य को सत्ता में आई भाजपा सरकार को पूरा करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसे पूरा नहीं किया। यहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा बिष्ट, अंजू लुंठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed