Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government fair-price shop dealers staged a protest in support of their demands

Pithoragarh News: मांगों के लिए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दिया धरना

Mon, 02 Nov 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government fair-price shop dealers staged a protest in support of their demands
लोहाघाट (चंपावत)। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। विक्रेताओं ने एलान किया कि मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बाद में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय भी धरना स्थल पर पहुंचे। पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार तीन नवंबर को देहरादून में एक बैठक आयोजित करेगी। बैठक में मानदेय, नेटवर्क समस्या का समाधान, दिल्ली सरकार की तर्ज पर कांटे और तराजू उपलब्ध कराने तथा मिड-डे मील का पिछले दस वर्षों का भुगतान जैसी मांगें रखी जाएंगी। पांडेय ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर प्रदेशभर के विक्रेता सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। बैठक की जानकारी मिलने के बाद विक्रेता धरने से उठ गए। इस दौरान रमेश सिंह ढेक, सुरेश चंद्र जोशी, चंद्र मोहन जोशी, बसंत विश्वकर्मा, कैलाश चौबे, भुवन चंद्र भट्ट, हेमंत कुमार, सरिता अधिकारी, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed