फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government asks for proposal to make Pithoragarh municipal corporation

पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा

Sat, 20 May 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Government asks for proposal to make Pithoragarh municipal corporation
पिथौरागढ़ शहर का नजारा, इसे नगर निगम बनाने की तैयारी है - फोटो : amar ujala

पिथौरागढ़ नगरपालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम का दर्जा देने के लिए प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने प्रस्ताव मांग लिया है। इस प्रस्ताव पर नगरपालिका पहले बोर्ड की बैठक में चर्चा करेगी। यदि सभी सभासदों की सहमति बनती है तो फिर इस प्रस्ताव को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। नगर निगम बनने पर इसमें आसपास के कई और गांव मिलाए जाएंगे। वर्ष 2014 में भी नगर निगम बनाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन सभासदों की असहमति के कारण यह प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया। पिछले दिनों राज्य कैबिनेट की बैठक में पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा देने का फैसला हुआ था।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में इस समय 15 वार्ड हैं और 2011 की जनगणना के अनुसार नगर क्षेत्र की आबादी 56044 थी। इन वर्षों में आबादी कुछ और बढ़ गई है। नगरपालिका क्षेत्र में पिछले दिनों कुछ गांवों को मिलाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन इसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था। सिलपाटा समेत अन्य गांवों के लोग नगरपालिका में शामिल नहीं होना चाहते।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि शहरी विकास सचिव की ओर से उनको इस आशय का पत्र मिला है कि पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा देने के लिए उसमें कितने और गांव शामिल किए जाएं, इसकी सूची तैयार कर दें। ईओ का कहना है कि पालिका बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद ही इस प्रस्ताव पर कोई सहमति बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के कारण नहीं बनी मुनस्यारी नगर पंचायत
मुनस्यारी। ग्रामीणों के विरोध के कारण शासन को मुनस्यारी नगर पंचायत की अधिसूचना को वापस लेना पड़ा था। अधिसूचना जारी होने के बाद करीब एक वर्ष तक मुनस्यारी नगर पंचायत का प्रस्ताव अटका रहा। आखिरकार सरकार ने नगर पंचायत गठन की कोई संभावना न देखते हुए अधिसूचना को खारिज कर दिया था। फिलहाल मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा देने संबंधी प्रयास भी अटक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed