{"_id":"617ee6672a77950e37265b48","slug":"gops-hospitalized-now-71-year-old-ganesh-takes-over-pithoragarh-news-hld443292383","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोप्स अस्पताल में भर्ती, अब 71 वर्षीय गणेश ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोप्स अस्पताल में भर्ती, अब 71 वर्षीय गणेश ने संभाला मोर्चा
डीडीहाट में आमरण अनशनकारी को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
डीडीहाट(पिथौराढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर एक अक्तूबर से शुरू आमरण अनशन को एक माह पूरा हो गया है। रविवार को गोप्स खड़ायत के अस्पताल में भर्ती होने पर 71 वर्षीय गणेश कन्याल ने जिले की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया हैं।
विज्ञापन
रविवार को आमरण अनशन को एक माह पूरा होने पर पुलिस ने एक आमरण अनशनकारी गोप्स खड़ायत को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन स्थल से उठा कर अस्पताल पहुंचा दिया। गोप्स के आमरण अनशन स्थल से उठते ही भनड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान 71 वर्षीय गणेश कन्याल आमरण अनशन में बैठ गए। उन्होंने कहा कि जिले का गठन करवाना ही अब उनका एकमात्र लक्ष्य हैं। उसके लिए अगर उन्हें अपना बलिदान भी देना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व में आमरण अनशन में बैठे अभाविप के जिला सह संयोजक पंकज खड़ायत के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है। भाजपा की छात्र इकाई अभाविप के भी कई कार्यकर्ता अनशन स्थल में जिले की मांग को लेकर धरने पर बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।