फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gold shines bright on Diwali, trade booms

Pithoragarh News: दिवाली पर चमक बिखेरने लगा सोना, उछला कारोबार

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gold shines bright on Diwali, trade booms
पिथौरागढ़ में आभूषणों की दुकान में खरीदारी के लिए पहुंची महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आने के बावजूद भी दिवाली पर इसकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। खासकर धनतेरस के लिए सोने की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। लोग सोने-चांदी के सिक्के, आभूषणों के ऑर्डर दे रहे हैं, जिससे कारोबार में उछाल आया है। अच्छी बुकिंग मिलने से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। कारोबारियों के मुताबिक, इस धनतेरस पर जिले भर में पांच-छह किलो सोना और 20 किलो तक चांदी बिकने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस वर्ष सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद लोगों में इसका क्रेज कम नहीं हुआ है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवाली और धनतेरस से पहले ही सर्राफा बाजार ने बड़ी छलांग लगाई है। यही कारण है कि जिले के आभूषण विक्रेताओं के पास धनतेरस के लिए पांच किलो सोना और 10 किलो चांदी के आभूषण, सिक्कों और प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। आभूषणों की दुकानों में भीड़ जुट रही है। लोग धनतेरस के लिए सोने-चांदी के सिक्कों की बुकिंग अधिक करा रहे हैं।
विज्ञापन

बंपर बुकिंग आने से कारोबारियों के हाथ भी खाली नहीं हैं। कारोबारियों के मुताबिक, पिछली बार की अपेक्षा इस बार सोने और चांदी की खरीदारी में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15 से 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। कारोबारियों ने बताया कि लोग 10 से 20 ग्राम वजनी सोने जबकि 10 से 100 ग्राम वजनी चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। इन सिक्कों पर लोग लक्ष्मी, गणेश भगवान की प्रतिमा अंकित करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की चाहत के अनुसार पहले की इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के बिस्कुट की भी डिमांड
इस बार भी धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग है। कारोबारियों ने ग्राहकों के लिए छूट और आकर्षक इनाम भी रखे हैं। वहीं, लोग सोने के बिस्कुट की भी बुकिंग करा रहे हैं।
सोने के दाम बढ़ने से चांदी की मांग बढ़ी
कीमती पीली के दाम बढ़ने से चांदी की मांग में इजाफा हुआ है। मध्यम वर्गीय लोग चांदी के सिक्कों को अधिक पसंद कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोने के दाम बढ़ने के साथ ही चांदी में भी मजबूती आई है।
बोले आभूषण कारोबारी
सोना-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों में इसकी खरीदारी का क्रेज बरकरार है। इस बार धनतेरस के लिए बड़ी संख्या में खरीदारों ने आभूषणों के साथ ही सिक्कों की बुकिंग करवाई है, इससे कारोबार में उछाल आया है। - दीपक चौधरी, गोविंद लाल ज्वेलर्स, पुराना बाजार
सोने के दाम बढ़ने का असर चांदी के बाजार पर पड़ा है। चांदी के आभूषणों, सिक्कों और बर्तनों की मांग बढ़ गई है। सोना न खरीद पाने वाले लोग विकल्प के रूप में चांदी चुन रहे हैं। धनतेरस के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। - रजत वर्मा, श्री ज्वेलर्स, पुराना बाजार
सोने-चांदी के पारंपरिक आभूषणों के साथ ही बर्तनों और सिक्कों की अच्छी मांग है। इन धातुओं के दाम बढ़ने का कोई भी नकारात्मक असर खरीदारी और मांग पर नहीं पड़ा है। - नीरज चौधरी, हरीश लाल नीरज चौधरी ज्वेलर्स, पुराना बाजार

इस बार भी आभूषणों के साथ पारंपरिक रूप से बर्तन, सिक्कों और मूर्तियों की अच्छी मांग है। बड़ी संख्या में लोगों ने त्योहार से पहले अपने ऑर्डर बुक करवाए हैं। - दीपक चौधरी, प्रकाश लाल ज्वेलर्स, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed