फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gobradi-Mwani canal breaks 30 meters

गोबराड़ी-मुवानी नहर का 30 मीटर हिस्सा टूटा

Wed, 15 Nov 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Gobradi-Mwani canal breaks 30 meters
इस तरह टूट गई गोबराड़ी-मुवानी नहर - फोटो : अमर उजाला

गोबराड़ी से मुवानी के लिए बनी सात किलोमीटर लंबी नहर का 30 मीटर हिस्सा बुधवार की सुबह अचानक टूट गया। इससे दिगड़ा नाले पर नहर का पानी लाने के लिए बनाई गई पुलिया ध्वस्त हो गई है। सुबह जब किसानों के खेतों में पानी पहुंचना बंद हुआ तो लोग नहर देखने पहुंचे। तब जाकर नहर टूटने का पता चला। ठीक गेहूं की बुआई के समय यह समस्या खड़ी होने से किसान परेशान हैं। नहर टूटने से मुवानी घाटी में दो हजार नाली खेतों में पानी पहुंचना बंद हो गया है।

विज्ञापन


दिगड़ा निवासी हरीश मारकुन ने बताया कि जिस हालत में नहर टूटी है, उसकी मरम्मत जल्दी हो पाना संभव नहीं है। इस स्थान पर बिना मोटे पाइप लगाए पानी को खेतों तक पहुंचाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 30 मीटर के इस टूटे हिस्से से पानी चलाने का कोई भी साधन किसानों के पास नहीं है। मुवानी घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम ने बताया कि नहर का पानी गोबराड़ी, ओखलढुंगा, दिगड़ा, मुवानी, रमतड़ समेत अन्य गांवों तक जाता था। किसान खेतीबाड़ी के अलावा इस पानी के सहारे सब्जी उत्पादन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि ठीक गेहूं की बुआई के समय यह समस्या खड़ी होने से मुवानी घाटी के सैकड़ों किसान परेशान हैं। उन्होंने डीएम और डीडीहाट के एसडीएम को नहर टूटने की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


उधर, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि टूटे हुए स्थान पर सीमेंट की पुलिया का निर्माण जल्दी संभव नहीं है। यह कोशिश की जाएगी कि नहर का पानी चलाने के लिए टूटे हुए स्थान पर मोटे पाइप डाले जाएं। उन्होंने अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जल्दी इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। बता दें कि गोबराड़ी-मुवानी नहर बारिश के सीजन में मलबे से पटी हुई थी। सिंचाई विभाग ने कुछ दिन पूर्व ही मलबा हटाकर नहर में पानी चलाया था। अब इतनी बड़ी समस्या सामने आने से किसान संकट में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed