फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Goats Returns From Innerline

कोविड के चलते इस बार भी भेड़/बकरी पालक बुग्यालों में नहीं जा सकेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Goats Returns From Innerline
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कोविड के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्र में माइग्रेशन के लिए नेपाल और चीन सीमा से लगे बुग्यालों में जाने वाले भेड़/बकरी पालकों को आईटीबीपी और एसएसबी ने जाने से रोक दिया है। इसके बाद धारचूला और मुनस्यारी के भेड़ पालकों को पिछले साल की तरह कोविड इनर लाइन पास देने की मांग उठने लगी है। तराई क्षेत्र से लौटे भेड़ पालक बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि कोविड के कारण आईटीबीपी और एसएसबी ने मंगलवार को चेक पोस्ट में सैकड़ों भेड़/बकरियों सहित भेड़ पालकों को बुग्यालों में जाने से रोक दिया गया। इससे तराई से लौटे भेड़ पालक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे माइग्रेट नहीं करेंगे तो एक ही जगह इतने भेड़/बकरियों को चारा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मर्तोलिया ने कुमाऊं आयुक्त, डीएम, एसडीएम धारचूला, मुनस्यारी को पत्र भेजकर पिछले साल की तरह कोविड इनर लाइन पास जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास पिछले साल का डाटा बेस मौजूद है। उसे आधार मानकर इनर पास जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed