फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Give Mubani the status of development

मुवानी को विकासखंड का दर्जा दो

Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Give Mubani the status of development
पिथौरागढ़ के मुवानी में अलग विकास खंड की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुवानी घाटी विकास संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को क्षेत्र के लोगों ने पृथक विकासखंड का दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर मुवानी में प्रदर्शन किया। तय किया गया कि 17 फरवरी को डीडीहाट के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने इन मामलों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि मुवानी घाटी के लोग लंबे समय से पृथक विकासखंड का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन लोगों की यह न्यायोचित मांग पूरी नहीं की जा रही है। कहा कि इलाके के लोगों को विकासखंड के कार्यों के लिए 60 किमी दूर बेड़ीनाग जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इन लोगों ने मुवानी डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कराने, रैतोली मार्ग को मुवानी से जोड़ने, मुवानी के जल संकट को दूर करने के साथ ही चौबाटी मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन में रमेश बम, संजय लाल वर्मा, राम सिंह राठौर, कुंदन सिंह नेगी, दीपक कार्की, नवनीत कार्की, रवि उप्रेती, अमरजीत राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed