फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   GIC Devalthal women's team won the cricket final

Pithoragarh News: जीआईसी देवलथल की महिला टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Sat, 27 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
GIC Devalthal women's team won the cricket final
देवलथल जीआईसी देवलथल की कप्तान मानसी को ट्राॅफी देती जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा। स्रोत: स
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के ग्राम पंचायत लोहाकोट के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह सामंत ने खेल को हां नशे को ना अभियान के तहत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जीआईसी देवलथल की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में आठ टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मैच का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। सुवालेक और पीएमश्री त्रिलोक सिंह बसेड़ा जीआईसी देवलथल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सुवालेक की टीम के कप्तान गीता बम ने टॉस जीतकर देवलथल की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जीआईसी देवलथल की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुवालेक की टीम 104 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

जीआईसी देवलथल की कप्तान मानसी कन्याल को प्लेयर ऑफ मैच और प्लेयर ऑफ सीरीज का खिताब दिया गया। गीता बम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कशिश आर्या को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया। अंपायर रोशन नेगी, विजय नेगी, स्कोरर में हिमांशु नेगी रहे। मैच का आंखों देखा हाल नरेश पांडेय, गोकुल कुमार और विनोद देउपा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed