{"_id":"64174e0abf07f2c0b50f4954","slug":"ghatkhola-security-work-pithoragarh-news-c-8-1-86999-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घटखोला में 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा सुरक्षा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घटखोला में 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा सुरक्षा कार्य
Sun, 19 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में काली नदी पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता और रं संस्थ
- फोटो : धारचूला में काली नदी पर बन रहे तटबंध का निरीक्षण करते सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता और रं संस्था के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर ने घटखोला पहुंच काली नदी में 77 कराेड़ की धनराशि से बनाए जा रहे तटबंध कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अतिसंवेदनशील स्थल घटखोला में 15 अप्रैल तक सुरक्षा दीवार कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने घटखोला से स्टेडियम तक लगभग एक किलोमीटर का सुरक्षा कार्य मई के मध्य तक पूरा होने उम्मीद जताई।
इस दौरान उनके साथ विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता नरेंद्र सिंह पतियाल ने काली नदी किनारे बन रही सुरक्षा दीवार का जायजा लेते हुए कहा कि पहाड़ों में प्री-मानसून की बारिश में भी बाढ़ की संभावना रहती है। ऐसे में विभाग को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने होंगे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखने को भी कहा।
उन्होंने तटबंध के योजनावद्ध तरीके से किये जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जताई। रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसई विकास श्रीवास्तव, ईई फरहान खान, एई दीपक शर्मा, संस्था के ओर से संरक्षक अशोक नाबियाल, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, अध्यक्ष दीपक रौंकली मौजूद रहे।
विज्ञापन
एलधारा में तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश
धारचूला। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने घटखोला के बाद एलधारा क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से किए जा रहे सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तेजी से सुरक्षा के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समय पर सुरक्षा कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। आपदा संघर्ष समिति की संरक्षक नंदा बिष्ट ने कहा कि सिंचाई विभाग ने मल्ली बाजार में सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया है। एलधारा के ऊपर की ओर अभी कार्य शुरू नहीं किया है। कहा कि पिछले पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए एलधारा के ऊपर की ओर भी कार्य शुरू किया जाना चाहिए। संवाद