{"_id":"59d6668b4f1c1ba1538b5c76","slug":"ggic-girl-s-first-place-in-the-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर में जीजीआईसी की छात्राओं को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थियेटर में जीजीआईसी की छात्राओं को पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
कला महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त जीजीआईसी की छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमसा के तहत यहां एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में आयोजित जिला स्तरीय कला महोत्सव में गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने थियेटर में पहला स्थान प्राप्त किया। नृत्य में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ऐंचोली, संगीत में कस्तूरबा गांधी विद्यालय गंगोलीहाट और चित्रकला में राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जीपी कोहली ने महोत्सव का शुभारंभ किया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक जनार्दन उप्रेती, सुरेश सुरीला, कै. दीवान सिंह वल्दिया, हेमराज बिष्ट, गीता वर्मा, गौतम देव, सावन कुमार, ज्योति महादेवन और निवेदिया लोहिया थे।
विज्ञापन
रमसा के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता कराई गई। 20 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जबकि शिक्षक भास्करानंद जोशी, रेनू कुंवर, कमलेश उपाध्याय, संजय जोशी, गणेश चंद, धर्मेंद्र बोरा, लक्ष्मी वल्दिया, तर्जनी उपाध्याय, आशा बोरा ने सहयोग दिया। जिले की टीम ने पिछले वर्ष राज्य स्तर के कला महोत्सव में पहला स्थान पाया था।
विज्ञापन