{"_id":"57dc22b94f1c1bf504d4868b","slug":"get-the-rss-idea-of-masses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन तक पहुंचाएं आरएसएस के विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन तक पहुंचाएं आरएसएस के विचार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस की गोष्ठी में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि आरएसएस की नीतियों, सिद्धांतों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है, तभी देशभक्ति और सामाजिक उत्थान की भावना जागृत होगी।
विज्ञापन
देवेंद्रा ज्योति सभागार में आयोजित गोष्ठी में युद्धवीर ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा संगठन है जो हिंदुत्व की भावना को आगे बढ़ा रहा है। आज देश को चारों तरफ से खतरा हो रहा है। ऐसे में देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने वाले संगठन की नीतियों का अनुसरण जरूरी है।
विज्ञापन
गोष्ठी में आरएसएस के विभाग प्रचारक भगवती प्रसाद, डीडीहाट के संघ चालक खुशाल सिंह पांगती, जिला प्रचारक नरेंद्र, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य त्रिलोचन पंत आदि थे। सभी ने आरएसएस के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन