फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Get careful, the city was again in Leopard

सावधान हो जाइए, शहर में फिर आ गया तेंदुआ

Thu, 08 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Get careful, the city was again in Leopard
तेंदुआ आया - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को नगर से सटे लुंठ्यूड़ा में राजकीय प्राथमिक स्कूल के पास सुबह करीब 10.30 बजे एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ नजर आ गया। इस बार शावक थोड़ा बड़े हैं। बाद में तेंदुआ अपने दोनों शावकों के साथ जीजीआईसी से ठीक नीचे वन विभाग की तरफ जाने वाली सड़क से सटी एक झाड़ी के अंदर घुस गया। कई लोगों ने तेंदुए को दो शावकों के साथ दिनदहाड़े घूमते हुए देखा है। थोड़ी देर में यह खबर पूरे शहर में फैल गई। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह वही तेंदुआ हो सकता है, जो फरवरी में अपने शावकों के साथ आया था।

विज्ञापन


फरवरी में पहले तेंदुए के दो शावक खड़कोट में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में घुसे थे। उनकी खोज में शावकों की मां भी वहां पहुंच गई। उसके बाद तो लगातार तेंदुओं ने शहर को दहशत में डाल दिया। दो लोगों को घायल करने के बाद वन विभाग ने एक मकान की गैलरी में छिपे तेंदुए को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया था। उससे पहले दोनों शावक भी पकड़कर जंगल में छोड़ दिए गए थे। अब शावक बड़े हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह लुंठ्यूड़ा प्राथमिक स्कूल से कुछ दूरी पर रवि कुमार नाम के युवक ने तेंदुए को दो शावकों के साथ मंडराते देखा। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में तेंदुआ और उसके शावक वहां से गायब हो गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद 11.30 बजे जानकारी मिली कि तेंदुआ जीजीआईसी से ठीक नीचे उसी झाड़ी में दिखाई दिया, जहां पर उसने इन शावकों को करीब दस महीने पहले जन्म दिया था। तेंदुआ झाड़ी के अंदर की तरफ बनी छोटी सी गुफा में छिपी है और किसी समय उसके शावक उछल कूद करते हुए बाहर की तरफ नजर आ रहे हैं। नगर में तेंदुआ आने से लोग भारी दहशत में हैं। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए के शावक अब बड़े हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बेहद सतर्कता बरतें। वन विभाग के कर्मचारियों को तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा गया है। विभाग के अधिकारी बराबर नजर रखे हुए हैं। बताया गया है कि तेंदुआ अंधेरा होते ही और सुबह उजाला होने से पहले शिकार को निकलता है। उस समय ज्यादा खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की तत्काल पकड़ने की मांग
सीमांत यूथ मोर्चा ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री ने कहा कि वन विभाग को चाहिए कि कोई घटना होने से पहले तेंदुआ को पिंजरे में डाल दे। जिस इलाके में तेंदुआ दिख रहा है वहां पर कई स्कूल हैं। इससे स्कूली बच्चों को भी खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed