{"_id":"612e76968ebc3eca8319f344","slug":"geological-test-will-be-done-of-the-disaster-affected-area-cm-dhami-pithoragarh-news-hld4363863167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-गर्भीय परीक्षण : सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-गर्भीय परीक्षण : सीएम धामी
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते सीएम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला(पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत विकासखंड धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र जुम्मा का हवाई सर्वेक्षण कर भारी बारिश से हुई क्षति का आकलन किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया। सीएम ने डीएम से आपदा प्रभावित क्षेत्र के भू-गर्भीय परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जुम्मा के जामुनी तोक में आपदा से लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आपदा प्रभावितों का भू-गर्भीय परीक्षण कर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद जुम्मा के ऐलागाड़ स्थित एसएसबी कैंप में जुम्मा के जामुनी एवं सिरौउडयार तोक के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। यहां से सीएम पर्यटक आवास गृह धारचूला पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इससे पूर्व जुम्मा में आपदा की घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद उन्होंने धारचूला नगर के नौ गांव(तरकोट), मल्ली बाजार के आपदा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान को निर्देश दिए कि क्षेत्र का भू- गर्भीय परीक्षण कराते हुए सुरक्षा के कार्य कराए जाएं। सीएम ने कहा कि धारचूला के साथ-साथ कुमाऊं के विभिन्न हिस्सों में आपदा ने जमकर कहर बरपाया है। आपदा से जन, संपत्ति और धन की काफी हानि हुई है। सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसी भी आपदा प्रभावित को कोई भी दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आपदा प्रभावितों का भू-गर्भीय परीक्षण कर पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जिन स्थानों का ट्रीटमेंट किया जाना है। उनका ट्रीटमेंट भी किया जाएगा।
ग्वाल गांव में कराए जाएंगे सुरक्षा कार्य
धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला के ग्वाल गांव में सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। व्यास खोतिला के भू- कटाव की सुरक्षा के लिए राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी घोषणा कर रही है, उसे धरातल पर अवश्य साकार कर रही है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा ने सीमांत में जमकर कहर बरपाया है। सीमांत के लोगों को जीवन यापन में कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
बरम के गोगोई में बनेगी सुरक्षा दीवार
धारचूला। सीएम ने बरम के गोगोई में भू- कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धारचूला काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की ओर से तैयार 42 करोड़ की धनराशि के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाई जाएगी।
क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलना हमारी प्राथमिकता
धारचूला। सीएम ने कहा कि आपदा से बंद क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्रता से खोलना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तीन माह के लिए खाद्यान्न की आपूर्ति की जा चुकी है। जहां खाद्यान्न की कमी होगी उन क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आपदा के दौरान प्रशासन की ओर से किए गए त्वरित कार्यों के लिए डीएम और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा इस मुश्किल घड़ी में आपदा विभाग 24 घंटे कार्य कर रहा है। संवाद
हेलीपैड पर सीएम ने आपदा के पूछे हाल
धारचूला/पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री से जुम्मा अस्थायी हेलीपैड में ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, स्वामी विरेंद्रानंद और एसएसबी के कमांडेंट ने स्वागत किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एसएसबी के कमांडेंट और जन प्रतिनिधियों से आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी सुखबीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, प्रभारी सीडीओ आशीष पुनेठा, एडीएम बागेश्वर सीएस इमलाल, बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा, सेना के कर्नल राहुल राय, अजय पाल, एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला, डीडीहाट केएन गोस्वामी प्रदेश महामंत्री भाजयुमो राजू नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गर्ब्याल, रुकुम सिंह बिष्ट, हरीश गुंज्याल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विरेंद्र बोहरा, स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज, गोविंद महर, बीएल जोशी, गणेश भंडारी, गोलू पाठक, आन सिंह रोकाया, हरीश धामी, नारायण दरियाल सहित कई अधिकारी और लोग मौजूद रहे।
चीन सीमा को जोड़ने वाली बंद सड़के खोलने के निर्देश
धारचूला/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत चीन सीमा को जोड़ने वाली बंद सड़कों की शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान और बीआरओ के कर्नल कमांडर एनके शर्मा से दारमा, व्यास, चौंदास वैली की बंद सड़कों की जानकारी ली।
--------------
रक्षा राज्य मंत्री अजय और बीआरओ के लेफ्टिनेंट जनरल करेंगे निरीक्षण
धारचूला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बुधवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और बीआरओ के ले.जनरल राजीव चौधरी आपदा प्रभावित क्षेत्रों और बंद सड़कों का निरीक्षण करने आ सकते हैं। उन्होंने बीआरओ और अन्य कार्यदायी संस्थाओं से बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए। संवाद