फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   General OBC employees warn the government in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार को चेताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
General OBC employees warn the government in Pithoragarh
पदोन्नति मे आरक्षण के विरोध में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संवाद न? - फोटो : PITHORAGARH
पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कहा सरकार न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रही है। पदोन्नति में आरक्षण के कारण योग्य कर्मचारी को प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कई जनरल ओबीसी योग्य होने के बावजूद पदोन्नति का इंतजार करते-करते सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर भट्ट ने किया। इस मौके पर एमसी जोशी, कैलाश पंत, पीसी पाटनी, प्रदीप भट्ट, दिनेश पांडेय, खुशबू, वंदना ठाकुर, वंदना भट्ट, नंद किशोर जोशी, ललित शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, चंदन सिंह बिष्ट, चंद्र शेखर कापड़ी, वीरेंद्र सिंह, कैलाश पुनेठा, गिरीश जोशी, हेम चंद्र कापड़ी, मीना भट्ट, रेणू पुनेठा, कौस्तुबनंद पुनेठा, गिरीश चंद्र कापड़ी, प्रकाश भट्ट, कैलाश जोशी, स्तुति कुंवर, चंद्रा पंत, देवराज कन्याल, योगेंद्र बोरा, कवींद्र वल्दिया, विपिन पंत, विनोद चंद, जतिन मैथ्यू, विक्रम रौतेला, दिनेश चंद, हरीश मखोलिया, गोदावरी कापड़ी, उषा पंत, कमलेश जोशी, मनीष पंत, नवीन भट्ट, मदन मोहन कांडपाल, रेखा पांडेय, भुवन तिवारी, प्रेम सिंह मेहता, वीपी उपाध्याय, चंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed