फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   General BC Joshi APS Pranav Pant tops the district

सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में एपीएस के प्रणव पंत ने किया जिला टॉप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
General BC Joshi APS Pranav Pant tops the district
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम आने के बाद पिथौरागढ़ के बियरशिवा स्कूल में खुशी का इजहार करते छ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के छात्रों का परीक्षाफल घोषित कर दिया। जनरल बीसी जोशी स्कूल पिथौरागढ़ के प्रणव पंत ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ग्रीन वैली स्कूल की अंशिका गैड़ा ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूूसरा, बियरशिबा स्कूल के अमित नग्नयाल ने 97.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बियरशिबा स्कूल के 11 छात्र जिले की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल रहे। जिले के सभी विद्यालयों में छात्रों का परीक्षाफल उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन

99 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय में प्रणव पंत 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, विद्यालय की मांडवी पांडेय 96.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और पंकज पानू 96.2 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लविन गोस्वामी, प्रियंका धामी आदि ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। 99 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

बियरशिबा के अमित के 97.2 फीसदी अंक
पिथौरागढ़। न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने बताया कि विद्यालय के अमित नग्नयाल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रांजल कन्याल, वासुदेव पांडेय एवं कृतिका जोशी ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता एवं उपप्रधानाचार्य एमएस चौहान ने खुशी जतायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानस एकेडमी का परीक्षाफल 96 फीसदी
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के निदेशक अशोक पंत ने बताया कि परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। आभा रावल 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, हितेश प्रजापति 96.2% के साथ दूसरे और सागर कार्की 95.2% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यशदीप रावत, मेघा भंडारी, महिमा जोशी, हर्षिता उप्रेती ने भी शारदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक कंचनलता पंत प्रधानाचार्य मीनू भट्ट एवं ममता पंत ने सभी को बधाई दी है।
शत फीसदी रहा ग्रीन वैली और जवाहर नवोदय का परीक्षाफल
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली स्कूल के मैनेजर मनोज जोशी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की अंशिका गैड़ा 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में द्वितीय एवं विद्यालय में प्रथम, श्रद्धा रावत 93.4 के साथ दूसरे और रिया खाती ने 91.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित चौधरी ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल शत-फीसदी रहा है। विद्यालय के हिमांशु जोशी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान लोकेश रावत 94.8 प्रतिशत, मुकेश सिंह 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
केवि में नीरज, ज्ञानदीप में निशांत अव्वल
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कमला निखूर्पा ने बताया कि नीरज साह 95.8 प्रतिशत, राहुल पंत 95.2, निखिल पांडेय 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जयेश उप्रेती एवं श्रेया पांडेय ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ज्ञानदीप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एडवोकेट दिनेश जोशी ने बताया कि विद्यालय के निशांत जोशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानसी जोशी 88 प्रतिशत द्वितीय एवं अजय गोस्वामी अभिषेक बिष्ट 80 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
महर्षि में मंजीत ने सबका दिल जीता
पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्यामश्री विश्वास ने बताया कि विद्यालय के छात्र मंजीत बोरा 94.6 प्रतिशत, कृतिका पाठक 92.4 प्रतिशत, दीपशिखा कपकोटी 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में किरन राना 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
युवराज के गणित में 100/100
पिथौरागढ़। मल्ल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र युवराज खड़ायत 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में नौवां स्थान हासिल किया। प्रबंधक रचना जोशी ने बताया कि पियूष पांडेय दूसरे एवं तनुज पांडेय 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित में युवराज सिंह खड़ायत 100 अंक, पियूष पांडेय ने जीवन विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य बादल सिंह एवं उपप्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
सोरवैली के बच्चों का प्रदर्शन शानदार
पिथौरागढ़। सोरवैली पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य लीलावती भट्ट जोशी ने बताया कि विद्यालय के कार्तिक जोशी, युवराज सिंह बोरा, रितिका जोशी विद्यालय में क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। निदेशक डॉ.उमा पाठक एवं मैनेजर स्तुति पाठक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं। निखिलेश्वर चिल्ड्रस एकेडमी की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने बताया कि 34 छात्रों में से 20 छात्रों ने प्रथम श्रेेणी में हासिल की है। 94% के साथ प्रियंका प्रथम, 92% के के साथ मल्लिका बनकोटी द्वितीय और 91% अंकों के साथ महिमा कालौनी तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक ललित सिंह मेहरा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
डान बास्कों के सचिन का स्कोर 95.4%
पिथौरागढ़। डान बास्को विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर लायना ने बताया कि विद्यालय के सचिन सिंह 95.4 प्रतिशत, वैशाली बगौली 93.8 प्रतिशत,पारस रौतेला 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। फादर सेबिस्टायन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं।
चारु थलाल और पवन सिंह, संजय सिंह ने मारी बाजी
धारचूला। एनएचपीसी के निगालपानी केंद्रीय विद्यालय 12वीं की परीक्षा में चारु थलाल ने 91.6 प्रतिशत, पवन सिंह ने 91 प्रतिशत, संजय सिंह ने 90.8 प्रतिशत और साक्षी कुमारी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 10 बालिका और 17 बालकों ने परीक्षा दी। जिसमें सभी 27 बच्चे फर्स्ट डिविजन से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर परियोजना के चेयरमैन व मुख्य महाप्रबंधक विश्वजीत बासु ने शिक्षक परिवार को बधाई दी है।

राजकिशोर, भाविका, हेमा बोरा रहे अव्वल
डीडीहाट। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में राजकिशोर ने 93.8 प्रतिशत, भाविका साह ने 91.2 प्रतिशत, हेमा बोरा ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में हिमानी भंडारी 92.8 प्रतिशत, संदीप सिंह 92.2 प्रतिशत और मानव मेहता 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed