फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Geeta is becoming self-reliant by running a grocery shop

Pithoragarh News: परचून की दुकान चलाकर गीता बन रहीं आत्मनिर्भर

Sat, 21 Jun 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Geeta is becoming self-reliant by running a grocery shop
गीता देवी।
पिथौरागढ़। डीडीहाट ब्लॉक की गीता देवी ने परचून की दुकान चलाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत किया है। वह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहीं हैं। परचून की दुकान का संचालन कर वह सालाना 72 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
विज्ञापन

गीता देवी ने ग्रामोत्थान और एनआरएलएम की अल्ट्रापुअर योजना के तहत 35 हजार रुपये ऋण लिया। उन्होंने अपने गांव में ही परचून की दुकान खोलकर स्वरोजगार शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और वह इससे हर महीने छह हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। गांव में कोई दूसरी परचून की दुकान नहीं होने से क्षेत्रीय लोग रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए अन्य बाजारों पर निर्भर थे। अब स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से ग्रामीणों को राहत मिली तो गीता के कारोबार ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए वह ग्रामीण महिलाओं से मौसमी फल, सब्जियां, दाल, घी आदि क्रय कर उनकी आर्थिकी को भी बढ़ा रही हैं। गीता बताती हैं कि वह दुकान का व्यवसाय करने से पहले खेती और पशुपालन कर अपनी आजीविका को चला रही थीं, उसमें नियमित आय नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्होंने परचून की दुकान का संचालन कर आत्मनिर्भर बनने का फैसला लिया और आज उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बलगाड़ी स्वयं सहायता समूह की हैं सदस्य
गीता देवी बलगाड़ी स्वयं सहायता समूह और उड़ान संकुल स्वायत्त सहकारिता की सदस्य है। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम समूह के माध्यम से उनको अल्ट्रापुअर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और इसका उन्होंने इसका लाभ लिया।
फोटो 21 पीटीएच 01पी- गीता देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed