{"_id":"5910ae044f1c1b552485091b","slug":"gautam-babita-sonali-and-dikshika-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम, बबीता, सोनाली और दीक्षिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम, बबीता, सोनाली और दीक्षिका प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग साधना हाईस्कूल में कला प्रतियोगिता में विजेता बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साधना हाइस्कूल में सोमवार को आयोजित कला प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में गौतम पंत ने पहला, शैलजा टम्टा ने दूसरा, आदित्य कुमार और तनुजा पंत ने तीसरा स्थान बनाया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बबीता भंडारी ने पहला, स्नेहा उपाध्याय ने दूसरा, प्रिया पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में सोनाली कार्की व दीक्षिका ने पहला, इशा राठौर, प्रियंका भंडारी ने दूसरा और चांदनी बाफिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य संतोष पंत, प्रबंधक मदन पंत, रश्मि पंत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा के विकास के लिए समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा कांडपाल, दीप चंद्र पांडे, पंकज पांडे, दीप पांडे, गीता पंत, हेमंत चन्याल, हेम पंत, अनीता आदि ने सहयोग दिया।