फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gaura shakti App Of Uk Police

गौरा शक्ति एप महिलाओं और छात्राओं के लिए बन रहा ढाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gaura shakti App Of Uk Police
बसंत बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गौरा शक्ति एप महिलाओं और छात्राओं के लिए ढाल का काम कर रहा है। पुलिस एप में दर्ज शिकायत का तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान कर रही है। आपात स्थिति में एप में मौजूद लाल बटन (एसओएस) दबाने के बाद शिकायतकर्ता का नाम, नंबर और लोकेशन पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 में पहुंच रही है। इसके बाद थाना और चौकी पुलिस को सूचना देकर तत्काल मदद दिला रही है।
विज्ञापन

सीमांत जिले सहित उत्तराखंड में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस को पता चलने तक अपराधी मौके से भाग निकलते हैं। पिथौरागढ़ में पिछले तीन माह में गौरा शक्ति एप में 838 शिकायतें दर्ज हुईं। एप में शिकायतें दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। जनवरी में इसमें 353 शिकायतें दर्ज हुईं, इनमें से 257 शिकायतों पर कार्रवाई कर एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई। एक मामले में 81 पुलिस एक्ट, 151 सीआरपीसी में आठ लोगों पर कार्रवाई हुई। 107, 116 में कार्रवाई और 56 मामलों में समझौता किया गया। 44 मामले राजस्व क्षेत्र और टेस्ट कॉल थी। फरवरी एप में 430 शिकायतें दर्ज हुईं, 84 शिकायतों में समझौता किया गया। एक मामले में एफआईआर की गई। दो मामलों में एनसीआर दर्ज हुई। एक मामले में 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। 151 सीआरपीसी में कार्रवाई, एमवी एक्ट में एक और 107,116 में दो मामलों में कार्रवाई की गई। 61 मामले में कुछ विभागीय अधिकारियों की टेस्ट कॉल और राजस्व पुलिस से संबंधित शिकायतें थी। इनकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी गई। मार्च में इस एप में 55 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस एप के जरिये संकट काल में छात्राओं और महिलाओं को तत्काल मदद मिल सकेगी। इसके लिए मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से गौरा शक्ति एप डाउनलोड करना होगा। एप में मौजूद लाल बटन दबाते ही पुलिस को पलभर में लोकेशन समेत सारी जानकारी मिल जाएगी। इसमें दर्ज शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बसंत बल्लभ तिवारी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed