फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gaugead drainage bridge, broken youth

गौगाड़ नाले पर बनी पुलिया टूटी, युवक बहा

Thu, 27 Jul 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Gaugead drainage bridge, broken youth
बलुवाकोट के गौगाड़ नाले में टूटी हुई पुलिया - फोटो : अमर उजाला

धारचूला तहसील में बलुवाकोट से गैरागांव जाने के लिए लोगों द्वारा श्रमदान से गौगाड़ नाले पर बनाई गई पुलिया बृहस्पतिवार को उस समय टूट गई, जब उससे गैरागांव का युवक कुंदन सिंह ऐरी पार जा रहा था। कुंदन के पीछे-पीछे उसकी पत्नी भावना देवी भी चल रही थी। कुंदन अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए उसके मायके कालिका गांव जा रहा था। पति के नाले डूबते ही पत्नी ने हल्ला किया और कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से कुंदन को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला गया और बलुवाकोट अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


गैरागांव जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले गौगाड़ नाले पर पहले विकासखंड की ओर से बनाई गई पक्की पुलिया 30 जून 2016 की आपदा के समय बह गई थी। क्षेत्र के लोग लगातार इस स्थान पर पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे थे। जब सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने नाले पर श्रमदान से अस्थायी पुलिया बना दी। सितंबर 2016 से लोग इसी अस्थायी पुलिया से आवागमन कर रहे थे। बृहस्पतिवार अपरान्ह करीब पांच बजे यह पुलिया टूट गई। पुलिया टूटने से सबसे बड़ी समस्या लोगों के आवागमन की हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हरी राम आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर राम आर्य ने घटना की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दे दी है। उनका कहना है कि पुलिया टूटने से लोगों का आवागमन बंद हो गया है। इस समय बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी सड़क बंद होने के कारण सभी लोग पैदल इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे थे। अब इन लोगों के सामने संकट आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed