फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gas at protest

फोन से गैस बुकिंग का विरोध

Thu, 09 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gas at protest

रसोई गैस सिलेंडर के लिए पर्ची काटने का सिस्टम बंद करने और फोन से ही बुकिंग की व्यवस्था लागू किए जाने का विरोध होने लगा है। बसपा ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और तत्काल पहले की तरह व्यवस्था लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


बसपा का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क की दिक्कत रहती है। कम पढ़े-लिखे लोगों को फोन से बुकिंग की प्रक्रिया समझ में नहीं आती। अधिकांश उपभोक्ताओं के पास मोबाइल फोन नहीं है। गैस एजेंसी में पहले फीड किया गया नंबर खराब होने से लोगों ने नये नंबर ले रखे हैं। ऐसे में अब लोगों के सामने रसोईगैस लेने का नया संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे उपभोक्ताओं ने कहा कि इस आदेश को लागू करते समय इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और पेट्रोलियम मंत्रालय ने पर्वतीय अंचल की विषम भौगोलिक स्थिति का कोई अंदाजा नहीं लगाया। धारचूला, मुनस्यारी तहसील के साथ ही नेपाल सीमा से लगे तमाम गांवों में आज भी संचार सुविधा नहीं है, ऐसे में लोग कैसे फोन से रसोईगैस सिलेंडर की बुकिंग कराएंगे, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि पहले की तरह व्यवस्था नहीं हुई तो गैस एजेंसी के दफ्तर में ताले ठोंक दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में जगजीवन धुरियाल, रघुवर राम, प्रतिभा वाल्मीकि, लक्ष्मी गिरी, मनोज कुमार, लक्ष्मी देवी, दीपक कुमार, खुर्शीद अहमद, ईस्वरी लाल, उमेश कोहली, कौशल्या देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed