{"_id":"62c879fd25b715270030e903","slug":"garguwa-road-is-closed-for-a-week-population-of-one-thousand-affected-pithoragarh-news-hld468443527","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से बंद है गरगुवा सड़क, एक हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से बंद है गरगुवा सड़क, एक हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
गरगुवा सड़क भारी बारिश के कारण बोल्डर आने से एक सप्ताह से बंद चल रही है। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। एक सप्ताह से बंद चल रही पीएमजीएसवाई की खेला गरगुवा सड़क को जल्द खोलने की ग्रामीणों ने पुरजोर मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इधर, सड़क बंद होने से एक हजार की आबादी प्रभावित है।
ग्रामीणों ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क कई स्थानों पर बोल्डर और मलबा आने से बंद है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सड़क को खोलने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क के बंद होने से खेलाधुरा, चेतकला, गरगुवा की एक हजार की आबादी को पिछले एक हफ्ते से छह से सात किमी पैदल चलकर गांव तक आना जाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खीम सिंह धामी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की। उन्होंने विभाग से बरसात में जेसीबी मशीन के साथ- साथ पोकलैंड मशीन भी लगाने की मांग की है। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई किशन सिंह ऐरी ने बताया कि विभाग की मशीन स्याकुरी की बंद सड़क को खोलने के लिए भेजी गई है। स्यांकुरी सड़क के खुलते ही खेला गरगुवा सड़क को भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बदहाल सड़क से छात्र-छात्राओं को हो रही दिक्कत
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर से महाविद्यालय को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। सड़क की स्थिति यह है कि जवाहर चौक से एक किमी तक की सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क के बदहाल होने से छात्र-छात्राओं को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। सभासद आशा भैसोड़ा ने विधायक फकीर राम टम्टा को ज्ञापन देकर सड़क की दशा शीघ्र सुधारने की मांग की है। विधायक का कहना है कि लोनिवि को सड़क ठीक करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द सड़क ठीक हो जाएगी। संवाद