{"_id":"65bfcce09b195b5fbf02e049","slug":"garbage-spread-in-gandhi-chowk-the-heart-of-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-109815-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के हृदय स्थल गांधी चौक में पसरा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के हृदय स्थल गांधी चौक में पसरा रहा कूड़ा
Sun, 04 Feb 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में पसरा कूड़ा-करकट। संवाद
पिथौरागढ़। एक ओर जोर शोर से स्वच्छ भारत मिशन का नारा लगाया जा रहा है वहीं जिला मुख्यालय के हृदय स्थल कहे जाने वाले गांधी चौक में रविवार को कूड़ा और गंदगी पसरी रही।
नगरपालिका की ओर से प्रतिदिन नगर की सड़कों और कूड़ेदानों से कूड़ा हटाया जाता है। गांधी चौक में प्रतिदिन व्यापारी ठेलों में सामान लगाते हैं। यहां सब्जी, फल से लेकर अन्य सामान बेचा जाता है। अधिकांश लोग खरीदारी करने गांधी चौक पहुंचते हैं। शनिवार की रात को यहां अलाव भी जलाया गया लेकिन यहां पसरे कूड़े और राख के ढेर, फड़ों के नीचे नाली में फैली गंदगी को साफ करने का ध्यान किसी को नहीं रहा।
नाली प्लास्टिक की खाली बोतल और अन्य कूड़े से पटी है। रविवार को यहां से गुजरने वाले लोग कूड़ा और गंदगी को पसरी देख हतप्रभ रह गए। हालांकि सुबह के समय हल्की बारिश हो रही थी लेकिन बाद में मौसम खुलने के बाद कूड़ा और गंदगी को हटाया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इससे स्वच्छ भारत मिशन की भी पोल खुल रही है। संवाद