फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ganguly 'Lalhi Ho Laali Hosiya' in Dubai

दुबई में गूंजा ‘लाली हो लाली होसिया’

Tue, 14 Aug 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ganguly 'Lalhi Ho Laali Hosiya' in Dubai
दुबई में गीत प्रस्तुत करते खुशी और गोविंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सोर (पिथौरागढ़) की बेटी खुशी जोशी और लोक गायक गोविंद दिगारी ने उत्तराखंड होटलर्स गेट-टुगेदर यूएई-2018 कार्यक्रम में दुबई में कुमाऊंनी गीतों की धूम मचाई। खुशी और गोविंद के गीत ‘लाली हो लाली होसिया, पधानी लाली तीले धारू बोला’ गीत पर प्रवासी भारतीय झूम उठे।

विज्ञापन


12, 13 अगस्त को खुशी और गोविंद की दुबई में संगीत संध्या थी। इस युगल ने बेड़ू पाको बारामासा, कैले बजै मुरली, ओ भिना कैसिके जानू द्वारहाटा, मेरा देवरा मोहना, घास काटलूं ईजू ऊंचा डाना मा समेत कई गीतों की झड़ी लगाई। दर्शकों की फरमाइश पर गीतों की प्रस्तुति देकर खुशी और गोविंद ने प्रवासी उत्तराखंडियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रर्मिला चमोली ने भी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


खुशी जोशी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि उनके पति गोविंद दिगारी का हर कदम पर मिलने वाला सहयोग उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। दुबई में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ ही हंस फाउंडेशन की ओर से खुशी, गोविंद एवं अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। खुशी ने बताया कि उनके अक्तूबर तक के कार्यक्रम तय हो गए हैं। लंदन, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया में उनकी प्रस्तुति होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed