{"_id":"2647b942dae69cfdacc5ce6bea50d715","slug":"gangotri-dham-visited-37-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 बुजुर्ग गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 बुजुर्ग गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का एक और जत्था गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गया है। दल में 22 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। बुजुर्गों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
सोमवार को बुजुर्गों को यात्रा पर भेजते समय उनके परिजन भी पर्यटक आवासगृह पहुंचे थे। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को रवाना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह अहम योजना है।
विज्ञापन
इसका लाभ अधिक से अधिक बुजुर्गों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति यात्रा के लिए आवेदन कर सकता है और उसे अगले दल के साथ यात्रा पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आवास और भोजन की व्यवस्था केएमवीएन के पर्यटक आवासगृहों में की जा रही है। इससे पहले यात्रियों का मेडिकल परीक्षण हुआ। निगम के गाइड राजेंद्र सिंह रावल यात्रियों के साथ जा रहे हैं। रोडवेज की बस से यात्रियों का सफर होगा।
इस मौके पर पर्यटन विभाग के मनोज जोशी, मोहन सिंह, अजय धामी, भूपेंद्र सिंह, संजय पुनेठा, नारायण दत्त जोशी, सुनील कुमार समेत अन्य लोग थे। जिला मुख्यालय से अब तक चार दल जा चुके हैं, जबकि धारचूला और मुनस्यारी से भी कई बुजुर्ग यात्रा कर चुके हैं।