{"_id":"5b4243b94f1c1b78468b5602","slug":"gangoliyat-tigers-defeated-dharchula-stichers-by-nine-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट टाइगर्स ने धारचूला स्टाइकर्स को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट टाइगर्स ने धारचूला स्टाइकर्स को नौ विकेट से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का खिताब देते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच धारचूला स्टाइकर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गंगोलीहाट टाइगर्स ने धारचूला स्टाइकर्स को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन
रविवार को देव सिंह मैदान में धारचूला स्टाइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन का लक्ष्य रखा। सागर रावत ने 56 गेंदों में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगोलीहाट टाइगर्स ने 16.1 ओवर में 201 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। गंगोलीहाट टाइगर्स के मोहम्मद नाजिम ने 45 गेंदों में 119 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इससे पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने बतौर मुख्य अतिथि दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, डीएन भट्ट, बीडी नियोलिया, आशीष सौन, जनार्दन उप्रेती, दिलीप वल्दिया, मोहन चंद्र पाठक, मुकुल भंडारी, मनोज महरा, भूपेंद्र चौहान, मनोज कुमार जोशी एमएल, ह्वील चेयर क्रिकेटर राज धामी मौजूद थे। इस बीच दर्शकों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को तमाम पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन