{"_id":"5ed23e768ebc3e909e0128bf","slug":"gangolihat-villagers-angry-with-the-transfer-of-patwaris85","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों के तबादले से गुस्से में गंगोलीहाट के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों के तबादले से गुस्से में गंगोलीहाट के ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना काल में तीन राजस्व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करने से लोग आक्रोशित हैं। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गंगोलीहाट के राजस्व उप निरीक्षक विजय पंत का स्थानांतरण चौपाता से बालातड़ी, भूपाल बिष्ट का स्थानांतरण चहज से चौपाता और विजय कुमार साह का स्थानांतरण बालातड़ी से चहज किया गया है, जिससे तीनों जगहों की जनता आक्रोशित है। जनता का कहना है कि कोरोना काल में तीनों राजस्व उपनिरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र से भलीभांति परिचित हैं। किसी नए अधिकारी के आने पर उन्हें यहां की परिस्थिति समझने में कम से कम तीन माह का समय लग जाएगा। जिससे जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया को दिए ज्ञापन में चौपाता पट्टी एवं गंगोलीहाट नगर पंचायत, व्यापार संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में उपरोक्त तीनों राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण तुरंत रोकने की मांग की है। चौपाता पट्टी के 12 ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि यदि इन का स्थानांतरण किया जाता है तो क्वारंटीन सेंटर को प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान किसी भी जिम्मेदारी को नहीं लेंगे। एसडीएम को ज्ञापन देने वाले में व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, सभासद संजू बोरा, मोहन कार्की ,सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट ,सुरेश उप्रेती, किशोर प्रसाद, बबलू पांडे, ग्राम प्रधान विरगोली देव सिंह, सपना देवी, मनोज कुमार, चंद्रशेखर पंत ,मनोज गिरी, पुष्पा देवी ,पुष्कर सिंह आदि लोग शामिल थे। फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।