फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gangolihat Belpatti farmer black rice production

Pithoragarh News: सरयू और सोमेश्वर घाटी में होगा काले चावल का उत्पादन

Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gangolihat Belpatti farmer black rice production
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट स्थित बेलपट्टी के बनेला गांव निवासी किसान भगत सिंह (45) जैविक उत्पादों में अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। काले गेहूं के बाद अब वह काला चावल के उत्पादन में जुट गए हैं। उनकी योजना इस सीजन में सरयू घाटी और सोमेश्वर क्षेत्र में काला चावल बीज की रोपाई कर उसका उत्पादन करने की है। यदि उनका यह प्रयोग सफलरहा तो पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


भगत सिंह पिछले कई वर्षों से जैविक उत्पादन से जुड़े हैं। उन्होंने चिटगल गांव में 25 नाली जमीन किराए पर ली है। इसमें उन्होंने पहले काले चावल का उत्पादन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से ऑनलाइन गेहूं और चावल का बीज मंगाया। उन्होंने चार किलो चावल के बीज की बुवाई कर रोपा। इसमें करीब 350 किलो चावल का उत्पादन हुआ। इस सीजन में उन्होंने 20 किलो गेहूं बोया लेकिन इसकी पैदावार खास नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कम बारिश के चलते उत्पादन पर असर हुआ। चावल के उत्पादन से वह संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि यदि काले चावल की बुवाई घाटी वाले क्षेत्रों में की जाए तो उत्पादन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि इस खरीफ सीजन में वह गंगोलीहाट क्षेत्र के सरयू घाटी और अल्मोड़ा के सोमेश्वर में इसकी नर्सरी तैयार कर काले चावल की खेती करेंगे। इसके लिए उनकी क्षेत्र के किसानों से बात हुई है। अभी वह काला चावल 250 रुपया प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



काले चावल में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुण
पिथौरागढ़। काले चावल में एंथ्रोसायनिन एंटीआक्सीडेंट, आयरन, जिंक, विटामिन-ई, मैंगनीज, फाइबर, सिलिनियम, मैग्निशियम, फास्फोरस, फाइटोन्यूट्रिएटस, फाइटो केमिकल पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कैंसर, हार्ट, मधुमेह, अल्जाइमर, सिकलीन, खून की कमी, तनाव, ब्लड प्रेशर, मोटापा, कब्ज, नए ऊतक का निर्माण करने के काम आता है। संवाद


सहकारिता किसान संघ से जुड़े हैं भगत
पिथौरागढ़। भगत सिंह कालिका देवी स्वायत्त सहकारिता किसान संघ गंगोलीहाट से जुड़े हैं। इस सहकारिता से 18 समूहों की 350 महिला-पुरुष जुड़े हैं। यह समूह जैविक हल्दी, अदरक, सब्जी, धान आदि का उत्पादन करते हैं। साथ ही अचार, जूस, मसाले का विपणन कार्य भी होता है। संवाद



किसान के जैविक उत्पाद और काला गेहूं के उत्पादन के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही किसान से मुलाकात कर उन्हें कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। -रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed