फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ganai Gangoli degree college running in Tinshed

टिनशेड में चल रहा गणाईगंगोली का डिग्री कॉलेज

Thu, 20 Sep 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Thu, 20 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ganai Gangoli degree college running in Tinshed
इसी टिनशेड में चलता है गणाईगंगोली का डिग्री कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

चार साल पहले गणाईगंगोली क्षेत्र के इंटर पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए खोले गए महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्था प्रवक्ताओं के अभाव में चरमरा गई है। यहां 6 में से मात्र 2 प्रवक्ता तैनात हैं। महाविद्यालय का भवन अब तक नहीं बन पाया है। कॉलेज विधायक निधि से बने टिनशेडों पर चल रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने गणाईगंगोली में महाविद्यालय की मंजूरी दी, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण महाविद्यालय व्यवस्थित ढंग से नहीं चल पा रहा है। यहां हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, नागरिकशास्त्र के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य के साथ ही राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र के प्रवक्ता तैनात हैं। प्रवक्ताओं के चार पद रिक्त होने से महाविद्यालय में शिक्षण कार्य में दिक्कत आ रही है। क्षेत्र के लोग प्रवक्ताओं की कमी को दूर करने के साथ ही महाविद्यालय का भवन बनाने की मांग शासक वर्ग के सामने उठा रहे हैं।
विज्ञापन


गणाईगंगोली महाविद्यालय भवन के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। जल्द ही टेंडर लग जाएंगे। प्रवक्ताओं की कमी दूर कराई जाएगी। -मीना गंगोला, विधायक गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed