{"_id":"5aec926d4f1c1b3c0a8b8007","slug":"fruit-producers-disappointed-with-mango-litchi-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम-लीची को नुकसान होने से फल उत्पादक निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम-लीची को नुकसान होने से फल उत्पादक निराश
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 04 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के गोठी में लीची के फलों को हुए नुकसान की जानकारी देतीं पार्वती देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोठी में बुधवार की बारिश से लीची और आम के बागान को भारी क्षति पहुंची है। बाग संचालक ने एसडीएम को पत्र देकर क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बागान संचालक पार्वती देवी पत्नी पुष्कर सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि उनके 45 नाली क्षेत्र में लीची के 64 और आम के 42 पेड़ थे। आंधी-बारिश से आम और लीची के 90 प्रतिशत तक फल बर्बाद हो गए हैं। पार्वती देवी ने बताया कि इस बागान से गोठी के कई परिवारों की आजीविका चलती है।
विज्ञापन
आंधी से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस साल आम और लीची से उन लोगों को कुछ भी आमदनी नहीं हो पाएगी। उधर, एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा लेने भेजी जा रही है। क्षति की आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन