फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frozen water line in the high Himalayas

उच्च हिमालयी क्षेत्र में जमी पेयजल लाइन

Sat, 26 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Frozen water line in the high Himalayas
आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों में पानी की लाइनें ठंड के कारण जम गई हैं। आईटीबीपी के जवान दिन में पानी के पाइपों को निकालकर धूप में दिखाने का काम कर रहे हैं और शाम को उन्हें फिर से जोड़ा जा रहा है ताकि पाइपों में पानी चल सके। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी की उच्च हिमालयी पोस्ट कालापानी में तापमान माइनस 6 डिग्री तक जा पहुंचा है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से जवानों को भारी परेशानी हो रही है। जवानों की पोस्टों में आने वाली पानी की लाइन पूरी तरह से जम गई है।
विज्ञापन

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वाहिनी की उच्च हिमालयी पोस्टों में सुबह और शाम का तापमान माइनस में जा जा रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कालापानी में इस समय तापमान -6 डिग्री, गुंजी में -5 डिग्री, कूटी में -3 डिग्री और गर्ब्यांग में -5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगर मौसम इसी प्रकार का बना रहा तो तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। पोस्टों में आने वाला पानी नलों में ही जम गया है। जिससे जवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जवान दिन में पानी के नलों को जमीन से निकाल रहे हैं। उधर, कूटी में 5 सेमी की बर्फ भी जमा है। वाहिनी के सेनानी केदार सिह रावत ने बताया कि सभी पोस्टों के जवानों कों ठंड से निपटने के लिए पूरी सुविधा प्रदान की गई है। जवान भारी ठंड के बावजूद भारत चीन सीमा पर मुस्तैदी से गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed