फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frost and fog add to the woes, with temperatures dropping to freezing temperatures.

Pithoragarh News: पाले और कोहरे ने बढ़ाई दिक्कत, तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड शुरू

Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Frost and fog add to the woes, with temperatures dropping to freezing temperatures.
जौलजीबी क्षेत्र में बुधवार सुबह इस तरह छाया रहा घना कोहरा। संवाद
पिथौरागढ़/अस्कोट। सीमांत जिले में पाला और कोहरा अब लोगों को परेशान करने लगा है। पाला गिरने से तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से ठिठुराने वाली ठंड का अहसास हो रहा है। बीते एक सप्ताह के भीतर तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोअर और अंगीठी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना सहित अन्य हिस्सों में इन दिनों खूब पाला गिर रहा है। वहीं जौलजीबी, बगड़ीहाट, तीतरी, द्वालीसेरा, थल सहित अन्य हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने से लोग परेशान हैं। नैनीपातल, वड्डा, गुड़ौली आदि जगहों पर सड़कों पर पाला गिरने से फिसलन बढ़ने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद कोहरा छंटने से लोगों को राहत मिल रही है। पाले और कोहरे से तापमान भी गिर गया है। बीते मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। एक सप्ताह बाद ही बुधवार को यह 19 डिग्री पहुंच गया है। तापमान गिरने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले से सब्जी की पौध को पहुंचने लगा नुकसान
पाले से सब्जी की पौध को नुकसान पहुंचने लगा है। अस्कोट के द्वालीसेरा, पीपली आदि हिस्सों में गोभी, लहसुन, धनिया सहित अन्य सब्जियों की पौध झुलसने लगी है इससे किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश नहीं होने से नमी कम हुई तो पाले से सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed