फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fress Snowfall in Munsyari

मुनस्यारी में हल्का तो कालामुनी और ईको पार्क में हुआ जमकर हुआ हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fress Snowfall in Munsyari
कालामुनी और ईको पार्क के बीच बर्फबारी में फंसे वाहनों को निकालते हुए वाहन चालक। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी बाजार में हल्का हिमपात, कालामुनि और ईको पार्क में तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। बृहस्पतिवार की रात बर्फबारी के कारण पर्यटकों के तीन वाहन और शादी समारोह में गए चार से पांच अन्य वाहन फंसे रहे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने पर्यटकों और बरात के वाहनों को वहां से निकाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से मुनस्यारी और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में जमकर हिमपात हुआ है। कलामुनि से ईको पार्क के बीच हुई बर्फबारी के कारण मुनस्यारी आ रहे पर्यटकों के वाहन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक फंसे रहे। बर्फबारी के बाद शादी समारोह में गए कई वाहन थल-मुनस्यारी सड़क पर फंसे रहे।
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर चलने वाले गंगापानी ट्रैवल्स के संचालक प्रकाश बृजवाल और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनस्यारी विनोद सिंह पांगती ने अपने वाहनों से पर्यटकों को मुनस्यारी तक पहुंचाया। खलिया टॉप में एक फीट, कालामुनि में पांच इंच, बेटुलीधार, ईको पार्क में तीन-तीन इंच बर्फबारी हुई। मुनस्यारी बाजार में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दिन भर बादल छाए रहने से लोगों ने ठंड महसूस की। दिनभर बादल छाए रहने के कारण शाम के समय पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने के बाद बाजार में दोपहर के बाद सुनसानी रही।

अस्कोट में हुई ओलावृष्टि
अस्कोट (पिथौरागढ़)। अस्कोट क्षेत्र में शुक्रवार शाम हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। ओलावृष्टि से बागवानी और खेती को नुकसान पहुंचा है। डीडीहाट सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed