{"_id":"5fe0c5008ebc3e3fbe0ec507","slug":"fraudent-run-away-after-taken-lakhs-rupees-of-labours-pithoragarh-news-hld408196345","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की मजदूरी के लाखों रुपये लेकर ठेकेदार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों की मजदूरी के लाखों रुपये लेकर ठेकेदार फरार
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते सतगढ़ के ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत सतगढ़ में केपीटीएल कंपनी का एक ठेकेदार मजदूरों, मकान मालिक और दुकानदारों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। ठेकेदार की तरफ से मजदूरों को दिए गए 3.5 लाख रुपये के दो चेक बाउंस हो गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर पैसे दिलाने और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को ग्रामीणों ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सतगढ़ ग्राम पंचायत में पावर ग्रिड हाईटेंशन विद्युत लाइन के लिए टावर बना रहा है। पावर ग्रिड ने केपीटीएल कंपनी को टावर बनाने का कार्य दिया है। केपीटीएल ने टावर की फाउंडेशन का काम हिमाचल के एक ठेकेदार को दिया था। ठेकेदार ने काम के लिए गांव से चार-पांच लोगों को मजदूरी पर रखा। इस दौरान ठेकेदार ने सीमेंट और अन्य सामान रखने के लिए एक मकान को किराये पर लिया था। इसके अलावा उसने दुकानदार से करीब 60 हजार रुपये से अधिक का सामान उधार में लिया। उसने स्टोर का किराया भी नहीं दिया है।
दीपावली के समय दुकानदार, स्टोर मालिक और मजदूरों ने ठेकेदार से पैसे मांगे तो वह उन्हें दो चेक देकर हिमाचल चला गया। ग्रामीणों ने जब चेक बैंक में लगाए तो वे बाउंस हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ठेकेदार जल्द भुगतान का आश्वासन देता रहा, लेकिन कुछ समय से ठेकेदार का मोबाइल फोन बंद आ रहा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने ग्रामीणों से एक लाख 30 हजार रुपये भी उधार लिए हैं। ग्रामीणों ने कंपनी से ठेकेदार को बुलाकर भुगतान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके पैसे का भुगतान नहीं किया गया तो वो अन्य टावरों का निर्माण कार्य भी नहीं होने देंगे। इस मौके पर गोवर्धन कापड़ी, लक्ष्मी दत्त, कृष्णा कापड़ी, मुकेश कापड़ी, संजय कापड़ी, बंशीधर कापड़ी, कमलेश कापड़ी, दीपक कापड़ी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।