{"_id":"6249ea8a3b2be67c907ab6f0","slug":"fraud-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4583518187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक में फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार
विज्ञापन
Fraud in Pithauragarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। फेसबुक पर वाहन खरीद-फरोख्त संबंधी फर्जी विज्ञापन दिखाकर रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।
शिव कॉलोनी एंचोली निवासी सूरज सिंह बिष्ट ने तीन मई 2021 को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति ने गाड़ी खरीद-फरोख्त से संबंधित विज्ञापन फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस पर उन्होंने गाड़ी खरीदने के लिए 83358 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, लेकिन उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है और न ही पैसे वापस आ रहे हैं। इस मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 भादवि और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर सीओ महेश चंद्र जोशी और सीओ ऑपरेशन सुमित पांडेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई। पुलिस टीम को साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन हरियाणा के पिनगुआं गांव में मिली। पुलिस टीम के प्रयासों से थाना पिनगुआं जिला नूंह (मेवात) हरियाणा के ग्राम तेर निवासी 28 वर्षीय आरोपी मुबारिक को दबिश देकर हरियाणा के थाना पिनगुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।