फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fraud For Covid Testing

सीबीआई जांच की मांग के लिए कांग्रेस ने सरकार का जलाया पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fraud For Covid Testing
पिथौरागढ़/चंपावत। कांग्रेस ने कुंभ में फर्जी कोरोना जांच घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार की शह पर ही यह घोटाला किया गया है। इसी वजह से सीमांत में भी कोरोना के मामले बढ़े।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में रविवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर और जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा ने बेकसूर लोगों की जान से खिलवाड़ कर धर्मनगरी हरिद्वार में कोविड टेस्ट के नाम पर बड़ा घोटाला किया। एक किट से 700 लोगों की जांच दिखाई गई।
विज्ञापन

टेस्टिंग का जिम्मा राजनीतिक रसूख के बल पर बिना पंजीकृत फर्म को बिना लैब के दिया गया। यह मामला भाजपा का असली चेहरा दिखाता है।
महामारी को अवसर बनाकर भाजपा ने अपने करीबियों को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी एवं आम जन के धन का दुरुपयोग किया गया है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और भुवन पांडे ने कहा कि यह घोटाला कर भाजपा ने उत्तराखंड एवं देश की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया है।
वहां सेवा दल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, प्रदेश सचिव विनोद कार्की, खीमराज जोशी, पारस चंद, राहुल भट्ट, पवन सौराड़ी, कार्तिक खर्कवाल, दीपक सुतेड़ी आदि थे।
डीडीहाट के जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को बाजार में एकत्र होकर कुंभ में फर्जी जांच घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में राजेंद्र बोरा, प्रदीप पाल, बंशीधर भट्ट, ललित चुफाल, बसंत जोशी, बलवंत कठायत, बलवंत चौहान, सोबन सिंह कार्की आदि रहे। गंगोलीहाट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हयात सिंह बोरा के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया गया।
इनमें महासचिव किशोर कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष भोपाल सिंह, हरीश रावत, ब्रिगेड के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश बहादुर, गोपाल राम, रोहित राम आदि रहे। बेड़ीनाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
पुतला दहन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, पुष्कर राम, हयात सिंह आदि रहे। गणाईगंगोली में ब्लॉक अध्यक्ष सूरज रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य महेश डसीला, जिपं सदस्य गणाई चंदन बाणी, बिट्टू बाणी, कैलाश चनयाल, प्रकाश जोशी, कैलाश कोठारी, अवधेश आदि रहे।
बेड़ीनाग में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंभ में फर्जी कोरोना टेस्ट मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
पुतला दहन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेवलिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, पुष्कर राम, हयात सिंह आदि रहे। गणाईगंगोली में ब्लॉक अध्यक्ष सूरज रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य महेश डसीला, जिपं सदस्य गणाई चंदन बाणी, बिट्टू बाणी, कैलाश चनयाल, प्रकाश जोशी, कैलाश कोठारी, अवधेश आदि रहे।
चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में स्टेशन रोड चंपावत में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। का कि ये फर्जीवाड़ा सरकार के संरक्षण में हुआ है।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, जिला प्रभारी हरीश चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, सुधीर साह, श्याम कार्की, मोहन जोशी आदि थे।

टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। वहां नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, भैरव जोशी, गजेंद्र पाल, नरेश सकारी, अशोक मुरारी, मोहन सिंह स्वीटी, सतीश पांडेय आदि थे।
बनबसा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, महेश चंद, निर्मला मौनी, हरीश उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed