फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four vibrant villages connected to China border will get road facilities

Pithoragarh News: चीन सीमा से जुड़े चार वाइब्रेंट गांवों को मिलेगी सड़क सुविधा

Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four vibrant villages connected to China border will get road facilities
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से लगे मल्ला जोहार के चार वाइब्रेंट विलेज शीघ्र ही सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगे। इन गांवों में सड़क सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 23 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि सीमा क्षेत्र के मिलम मोटर मार्ग से मापा, गनघर, पांछू 6.4 किमी के लिए 14 करोड़ और टोला गांव तक सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मिलम मोटर मार्ग से ही टोला के लिए 3.3 किमी सड़क के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। बताया कि दोनों मोटर मार्गों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निविदा भी आमंत्रित कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रिफ की ओर से बनाई जा रही धापा-मिलम मोटर मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है। इस सड़क के बनने से लास्पा, रिलकोट, मर्तोली, बुर्फू, बिलजू, मिलम गांव को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब भी चीन सीमा क्षेत्र से लगे इस इलाके में खिलांच, सुमतू, ल्वां और रालम गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन गांवों को सड़क से जोड़ने का प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजा गया है। मर्तोलिया ने सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय सड़क राज्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि सीमा क्षेत्र के गांवों के सड़क से जुड़ने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे और पलायन पर अंकुश लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed