{"_id":"669411cde2f2b3fb6b085929","slug":"four-physicians-treat-patients-district-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-115515-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में अब चार फिजिशियन मरीजों का करेंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में अब चार फिजिशियन मरीजों का करेंगे इलाज
Sun, 14 Jul 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में एक और फिजिशियन की नियुक्ति हो गई है। नए एमडी फिजिशियन डॉ. हरेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद जिला अस्पताल में चार फिजिशियन हो गए हैं। चार फिजिशियन उपलब्ध होने से सीमांत जिले के मरीजों को राहत मिलेगी।
पांच लाख से अधिक आबादी वाले पिथौरागढ़ जिले के मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिला अस्पताल पर ही निर्भर हैं। प्रतिदिन 800 से अधिक मरीज जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर, मुख्य फिजिशियन डॉ. धर्मशक्तू और एमडी फिजिशियन डॉ. एस रजवार पहले से तैनात हैं। उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत अस्पताल में नए फिजिशियन डॉ. हरेंद्र सिंह की नियुक्ति हो गई है। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि अब चारों फिजिशियन अलग-अलग कक्ष में मरीजों का इलाज करेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
..........इनसेट..........
हृदय, श्वास के रोगियों को भी मिल रही राहत
पिथौरागढ़। एमडी फिजिशियन डॉ. हरेंद्र सिंह की तैनाती के बाद पिथौरागढ़ जिले के हृदय और श्वास संबंधी मरीजों को भी राहत मिल रही है। पिथौरागढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में अधिकांश मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी या बरेली जाना पड़ता है। डाॅ. हरेंद्र हृदय और श्वास रोगियों की जांच कर उनका भी उपचार कर रहे हैं।