{"_id":"6637be96dbe488b40f08db98","slug":"four-minors-caught-setting-fire-in-the-forest-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-353389-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगल में आग लगाते पकड़े गए चार नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगल में आग लगाते पकड़े गए चार नाबालिग
Sun, 05 May 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने चार नाबालिगों को गंगोलीहाट के जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेंजर चंद्रा मेहरा ने बताया कि शनिवार को वन विभाग को जाखनी उप्रेती गांव के जंगल में कुछ लोगों के आग लगाने की सूचना मिली। जब वन दरोगा देवेंद्र सिंह के साथ टीम भेजी तो क्षेत्र के चार नाबालिगों के नाम सामने आए। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। रेंजर मेहरा ने कहा है कि वनों में आग लगने से वन्य संपदा काे नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा है कि वनों में आग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
विज्ञापन