फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four million have been spent in the bush Intersection

झाड़ी कटान में ही खर्च कर दिए चार लाख

Tue, 20 Jan 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 20 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
 लोक निर्माण विभाग की झाड़ी कटान को लेकर खर्च की गई राशि सवालों में है। लोनिवि के चंपावत डिवीजन की ओर से चंपावत खेतीखान मार्ग में झाड़ी कटान के नाम पर ही चार लाख रुपए खर्च किए गए हैं। दूसरी और भी कथित गड़बड़ियां सूचना अधिकार में जानकारी मांगने में सामने आई हैं।
विज्ञापन

 आरटीआई कार्यकर्ता सूरज सिंह बोहरा लोनिवि से सूचना अधिकार में झाड़ी कटान में खर्च होने वाली राशि समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी।
सूरज बोहरा का कहना है कि विभाग की ओर से ढोलीगांव सड़क निर्माण में दस लाख रुपए के कार्य को पांच सलेक्शन बांड में एक ही ठेकेदार के नाम जारी कर दिया गया। यही नहीं विभिन्न निविदाओं के संबंध में मांगी गई प्रतिलिपियां भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस मामले में लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि आवेदक की ओर से जो सूचनाएं मांगी गई थी उन्हें मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन


पैसे देेने के बाद भी नहीं मिले अभिलेख
आरटीआई कार्यकर्ता सूरज सिंह बोहरा का कहना है कि उन्होंने लोनिवि के चंपावत और लोहाघाट डिवीजन से संबंधित सूचनाएं मांगी थी। जिसके लिए उन्होंने करीब 1600 रुपए भी जमा कराए। लेकिन विभाग की ओर से वांछित अभिलेखों के बजाए सलेक्शन बांड से संबंधित अनुपयोगी अभिलेख उपलब्ध कराए हैं। जिसको लेकर उन्होंने अपीलीय अधिकारी के यहां वाद दायर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed