{"_id":"59cbdb6d4f1c1bd9538b4be0","slug":"found-donut-from-stolen-from-mahakali-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली मंदिर से चुराया दानपात्र मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली मंदिर से चुराया दानपात्र मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट महाकाली मंदिर का दानपात्र खंडहर में इस तरह रखा मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट के हाट कालिका दरबार से शनिवार रात चुराया गया दानपात्र मंदिर से 500 मीटर दूर जान्हवी नौले के पास एक खंडहर से बरामद हुआ है। एक बच्ची ने दानपात्र को वहां रखा देखा। जिला मुख्यालय से आए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने दानपात्र से अंगुलियों के निशान लिए। फोरेंसिक एक्सपर्टों ने भी जांच के लिए सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 8 बजे जान्हवी नौले के पास रहने वाले सपेरे मस्तु नाथ की बेटी बिंदिया ने खंडहर में दानपात्र रखा देखा। उसने अपने पिता को इसकी सूचना दी। मस्तुनाथ ने क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने थानाध्यक्ष केआर आर्या को दानपात्र मिलने की सूचना दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेर लिया। दानपात्र का लॉक सुरक्षित था। अनुमान है कि चोरों ने दानपात्र को तोड़ने की कोशिश की होगी, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह दानपात्र को यहीं छोड़कर भाग गए होंगे। दानपात्र में रकम सुरक्षित होने पर पुलिस के साथ ही मंदिर कमेटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिला मुख्यालय से पहुंचे जांच दल की कार्रवाई पूरी होने पर पुलिस ने दानपात्र को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, सुबह जैसे ही दानपात्र मिलने की सूचना मिली, मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस को लोगों को नियंत्रण करने में मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जल्द ही दानपात्र चुराने वाले गिरफ्त में होंगे। घटना में कुछ स्थानीय लोगों के संलिप्त होने की आशंका है। माना जा रहा है कि पुलिस मामले के खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, उपाधीक्षक शेखर सुयाल मामले पर लगातार नजर बनाए रहे। सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों को चोरी के खुलासे के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन