फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former soldier Bharat Chand, who fought two wars, passes away

Pithoragarh News: दो युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक भारत चंद का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Bharat Chand, who fought two wars, passes away
पिथौरागढ़। देश के लिए दो युद्ध लड़ने वाले बरतिया कोट बड़ालू निवासी पूर्व सैनिक भारत चंद (87) का निधन हो गया है। भारत चंद ने 1962 और 65 के युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

भारत चंद का जन्म वर्ष 1936 में हुआ था। उन्होंने सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का संकल्प लिया और वर्ष 1953 में सेना के एएमसी में चयनित हुए। अपने सेवाकाल के दौरान चीन और पाकिस्तान के साथ हुए दो युद्धों में शामिल होकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। मंगलवार की देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को झूलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र पूर्व प्रधान जीवन चंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य गगन बहादुर चंद, सूबेदार जगदीश चंद्र, हवलदार भूपाल चंद, शमशेर चंद अंत्येष्टि में शामिल हुए। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, राष्ट्रीय सैनिक मोर्चा के सेवानिवृत ले. कर्नल एसपी गुलेरिया ने दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed