{"_id":"664f77ae712f7e8c4407ffc0","slug":"former-soldier-angry-over-construction-material-being-poured-at-shaheed-dwar-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113620-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शहीद द्वार पर निर्माण सामग्री डाले जाने से पूर्व सैनिक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शहीद द्वार पर निर्माण सामग्री डाले जाने से पूर्व सैनिक नाराज
Thu, 23 May 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
वड्डा में शहीद प्रवेश द्वार के पास फैंकी गई निर्माण सामग्री। स्रोत: पूर्व सैनिक संगठन
पिथौरागढ़। शहीद भुवन चंद्र भट्ट की स्मृति में बनाए गए शहीद द्वार के समीप भवन निर्माण सामग्री डालने पर पूर्व सैनिक संगठन ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि निर्माण सामग्री डालकर शहीद द्वार को क्षति पहुंचाई जा रही है।
बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने शहीद की स्मृति में बनाए गए शहीद प्रवेश द्वार पर जाकर निर्माण सामग्री डाले जाने का विरोध किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वड्डा शहीद द्वार पर भवन निर्माण सामग्री को बेतरतीबी से फेंकी जा रही है। सभी पूर्व सैनिकों ने धनराशि एकत्र कर शहीद भुवन चंद्र भट्ट शहीद द्वार बनाया है। इसकी देखभाल भी पूर्व सैनिक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस स्थान पर निर्माण सामग्री न डालने का अनुरोध किया। पूर्व सैनिक वड्डा चौकी पहुंचकर निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां पूर्व सैनिक संगठन के वड्डा क्षेत्र संयोजक भूपेंद्र सिंह, मूनाकोट क्षेत्र संयोजक सेना मेडल दीवान सिंह, प्रताप सिंह, खुशाल सिंह, परमानंद भट्ट, गोविंद राम आदि शामिल थे। संवाद