फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former MLA Narayan Ram will not contest elections

पूर्व विधायक नारायण राम नहीं लड़ेंगे चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Narayan Ram will not contest elections
नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। इससे कांग्रेस संगठन ने राहत की सांस ली है। हालांकि उन्होंने वीडियो जारी कर अपने समर्थकों से स्वतंत्र रूप से किसी को मतदान करने की अपील की है। पूर्व विधायक ने कहा कि वह कांग्रेस में विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने से मना कर दिया। एक वीडियो जारी कर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। हालांकि कांग्रेस की अनदेखी से वो आहत हैं। उन्हें चुनाव नहीं लड़ने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। उन्होंने वीडियो जारी कर विधानसभा की जनता से राजनीतिक जीवन के 40 साल तक साथ देने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 40 साल की सेवा के बाद कांग्रेस ने उन पर विश्वास नहीं किया, जिसका उन्हें दुख है। साथियों से सलाह के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया था लेकिन कुछ कारण से वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने उन पर विश्वास नहीं किया तो वह भी विश्वास करना छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि उन्हें कुछ राशि देकर बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि वे सौगंध खाकर कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है और न ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed