फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former MLA Mayukh Mahar holds a sit-in at DFO office

पूर्व विधायक मयूख महर ने डीएफओ कार्यालय में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Mayukh Mahar holds a sit-in at DFO office
पिथौरागढ़ डीएफओ कार्यालय में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। तेंदुए के हमले में जान गंवा चुके युवक के परिजनों को मुआवजा देने और क्षेत्रवासियों को तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में मंगलवार को डीएफओ कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को सुकौली में तेंदुए के हमले में मारे गए भूपेंद्र सिंह सौन और पपदेव में 14 अक्तूबर को तेंदुए के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं उन्होंने चंडाक निवासी ललित मोहन जोशी, घायल पौंण निवासी देवराज को भी उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

धरना देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, नगर अध्यक्ष पवन माहरा, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज ओझा, मुकेश पंत, खीमराज जोशी, मुकेश पंत, भुवन पांडे, शुभम बिष्ट, जावेद, कुंडल महर, महिपाल वल्दिया, ऋषभ कल्पासी, शंकर खड़ायत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वन्यजीव संरक्षक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
पिथौरागढ़। कांग्रेस का धरना मुख्य वन्यजीव संरक्षण के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। पूर्व विधायक मयूख महर ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव से उनकी फोन पर वार्ता हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि तेंदुए के हमले में मृत व्यक्ति विक्षिप्त हो या सामान्य हो उसके परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

पूर्व विधायक ने बताया मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव प्रतिपालक ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं से तीन घंटे में मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने तीन दिन के अंदर मुआवजा देने को आश्वस्त किया है। इसके बाद कांग्रेसियों ने धरना स्थगित कर दिया। डीएम ने भी फोन पर वार्ता कर धरना दे रहे लोगों को समस्या के समाधान आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम को भी मौके पर भेजा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed