फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former CM Harish Rawat praised the bravery of Indian soldiers

Pithoragarh News: पूर्व सीएम हरीश रावत ने भारतीय सैनिकों के शौर्य को सराहा

Thu, 29 May 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Former CM Harish Rawat praised the bravery of Indian soldiers
कनालीछीना में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कनालीछीना में पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सराहा। कहा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सिर्फ भारतीय सेना के साहस का परिणाम है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत के कनालीछीना पहुंचने पर पूर्व प्रमुख प्रशांत भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और समर्थकों ने उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर मां जयंती का ध्वज भेंट किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचकर उन्होंने शंकर सिंह सामंत, हरीश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, लाल सिंह सामंत सहित 50 से अधिक पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कहा देश की सेना ने हमेशा राष्ट्र रक्षा में अपना अग्रणी योगदान दिया है।
विज्ञापन

आतंकी देश पाकिस्तान और वहां के आतंकियों को अपने शौर्य और साहस से आपरेशन सिंदूर के तहत करारा जवाब दिया है। कहा कि उन्होंने अपने सीएम के कार्यकाल में पिथौरागढ़ जनपद के विकास के लिए कई काम किए। मेडिकल कॉलेज, तकनीकी शिक्षा व माइक्रोडेवलपमेंट के कार्यों का लाभ यहां की जनता को मिलेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जनविरोधी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाते हुए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने की भी अपील की। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, आनंद रावत, हेमेश खर्कवाल, शमशेर महर, मंडल अध्यक्ष गोकुल कुमार, प्रकाश कापड़ी, हिमांशु जोशी सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed