फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Former Chief Minister of Uttarakhand Bhagat Singh Koshyari

उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करूंगा : कोश्यारी

Sat, 11 Mar 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister of Uttarakhand Bhagat Singh Koshyari
पिथौरागढ़ में पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को गुलदस्ता भेंट करते बागेश्वर के रेडक्रास सोसाइटी के चेय
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जब काम करेंगे तभी आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रदेश के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह पिथौरागढ़ से उत्तरकाशी तक भ्रमण करेंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पहले लोगों से वोट (मत) मांगता था अब उन्हें वोट (पेड़) लगाने के लिए कह रहा हूं। पहाड़ पर पेड़ को वोट भी कहा जाता है।
विज्ञापन


कोश्यारी शनिवार को कनालीछीना पहुंचे। यहां जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशन भंडारी के नेतृत्व में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है कि देश के लोग काम कर आत्मनिर्भर बनें। कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर पहाड़ को पहचान दिलाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि यहां कीवी, सेब, चाय उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। अधिकारियों को उपयोगी योजनाएं बनाने को कहा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने डूंगरी में मत्स्य पालन और चाय बागान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपनी जमीन पर चाय बागान लगाएं। इससे आत्मनिर्भरता आएगी। कहा कि रोजगार की दिशा में हिमाचल से आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को विकास के क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ से कोश्यारी काफी गदगद दिखे। उनके साथ गोविंद चौहान, नंदन सिंह कोश्यारी, महिपाल सिंह, पुष्कर सिंह धामी, हयात सिंह धारियाल, विक्रम भाटिया, दान सिंह धामी, डीपी पोखरिया और विवेक जोशी मौजूद थे।

अस्कोट के शिष्टमंडल ने की मुलाकात
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के शिष्टमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने अस्कोट के लिए गोरी नदी से लिफ्ट पेयजल योजना, ट्रामा सेंटर, हिनकोट से द्याकोट-गर्जिया तक और नोलिया गांव से व्याखेत तक सड़क बनाने की मांग की। कोश्यारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर हरीश पंत, टिकेंद्र पाल, विजय पाल, दिगंबर पाल, रमन पाल, मदन, नारायण लुंठी, आशीष पाल आदि मौजूद रहे।



रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन ने की कोश्यारी से मुलाकात
पिथौरागढ़। बागेश्वर के जिला रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट किया और पूर्व राज्यपाल को रेडक्राॅस की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस दौरान पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा नेता विरेंद्र साह ठुलघरिया, रेडक्राॅस सोसायटी बागेश्वर के सदस्य सोहेल खान, महिपाल सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed