{"_id":"660c3a577c1244c4f300cebb","slug":"forests-burning-in-pithoragarh-forest-department-silent-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-111896-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आग से धधक रहे जंगल, वन विभाग मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आग से धधक रहे जंगल, वन विभाग मौन
Tue, 02 Apr 2024 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जाजरदेवल थाने से कुछ दूरी पर स्थित जंगल इस तरह धधक रहे हैं। संवाद
पिथौरागढ़/ डीडीहाट। जिले में जंगलों में आग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिले के आठाें विकासखंडों के जंगलों में आग लगी है। हर साल करीब तीन माह तक लगातार कस्तूरी मृग वन्य विहार रेंज के घनधूरा जंगल के जलने से कस्तूरी मृग पर अब संकट गहराने लगा है। कस्तूरी मृग के शिकार के लिए सर्दियों में शिकारी जंगल को आग के हवाले कर देते हैं।
डीडीहाट और अस्कोट वन विभाग के रेंज में आने वाले इस मृग वन्य विहार में फायर सींजन से पहले ही आग लग जाती है। लंबे क्षेत्र में फैले इस जंगल में जाने के लिए वन कर्मियों को पैदल चलना पड़ता है। इस कारण इस जंगल के उच्च भाग में आग लगने से इस पर समय रहते काबू पाना मुश्किल होता है। उत्तराखंड में वर्तमान में कस्तूरी मृग की संख्या दो हजार के करीब है। इस बार मृग की जनगणना 2026 में होनी है। उत्तराखंड में यह पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में ही पाया जाता है। वन्य जीवों के जानकार डॉ. लोकेश डसीला ने कहा कि कस्तूरी मृग अति संवेदनशील प्रजाति के मृग होते हैं। इसके संरक्षण के लिए वन विभाग काम कर रहा है। घनधूरा जंगल में लग रही आग से यह मृग विलुप्त होने की कगार पर आ गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी एमएस अल्मिया का कहना है कि जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।